होशियारपुर (द पंजाब प्लस) आज का दिन दोआबा वालों के लिए खुशी भरा है। सी.एम. भगवंत मान आज होशियारपुर और आसपास के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ 'ਚ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਨਵੀਂ ਇਬਾਰਤ ਵੱਜੋਂ ਜਾਣਿਆ ਜਾਵੇਗਾ…
ਅੱਜ ਮੈਂ ਤੇ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ @ArvindKejriwal ਜੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ 'ਵਿਕਾਸ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਰੈਲੀ' ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿੱਥੋਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਲਈ 867 ਕਰੋੜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਾਂਗੇ…ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਇਸ… pic.twitter.com/xieXGXVLxs
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 18, 2023
जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने अपने ट्वीट करते लिखा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में विकास की नई मिसाल के रूप में जाना जाएगा। आज वह और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी होशियारपुर में ‘विकास क्रांति रैली’ करने जा रहे हैं जहां से हम होशियारपुर और आसपास के इलाकों के लिए 867 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरूआत करेंगे। आने वाले दिनों में पूरा पंजाब इस तरह की विकास क्रांति का गवाह बनेगा। इंकलाब जिंदाबाद।

