By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला : अनिल सरीन 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला : अनिल सरीन 
JalandharPoliticsPunjab

भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला : अनिल सरीन 

The Punjab Plus
Last updated: 2024/04/15 at 6:31 PM
The Punjab Plus
Share
8 Min Read
SHARE
जालंधर (दीपक पंडित) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी। भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा  ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।
अनिल सरीन ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस जीवन की गरिमा व जीवन की गुणवत्ता पर है, निवेश से नौकरी पर है। इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्र और अवसरों की गुणवत्ता दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो-सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।
अनिल सरीन ने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों ना हों, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम CAA लेकर आए। हम सुधार-प्रदर्शन-परिवर्तन के मंत्र पर चल रहे हैं। जब तक भारत एक समान नागरिक संहिता नहीं अपनाता है, जो सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करती है, तब तक लैंगिक समानता नहीं हो सकती है। जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा।
अनिल सरीन ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे। पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता बने जा रही है। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाए जाएंगें। एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
अनिल सरीन ने कहा कि पूरे देश में अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी। विश्व स्तरीय स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार होगा। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा। 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा।
अनिल सरीन ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों श्रद्धालु श्री रामलला जी के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा। पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन कर रहे हैं।
अनिल सरीन ने भाजपा के आगामी लक्ष्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के तीसरे शासन काल में प्रमुख लक्ष्य भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर में विस्तार, योग और आयुर्वेद का दुनियाभर में विस्तार, भारत की सांस्कृतिक विरासत का विकास, नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा, न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा, सीएए का पूर्ण रूप से कार्यान्वयन, सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाना, एक राष्ट्र, एक चुनाव, अगले 5 साल तक मुफ्त राशन, 70 से अधिक उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा, पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर, रसोई गैस सप्लाई पाइप से, पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल, मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख, राष्ट्रीय सहकारिता नीति आदि जैसी कई योजनाएं बना कर धरातल पर उतारी जाएंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्घा, शीतल अंगूराल,सरबजीत मक्कड़, जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी, प्रदेश मीडिया सह-इंचार्ज ध्रुव वधवा, जिला महामंत्री राजेश कपूर ,अशोक सरीन हिक्की,  जालंधर लोकसभा मीडिया इंचार्ज, अमित भाटिया, हितेश सियाल,राजू मागो, व अन्य उपस्थित थे
The Punjab Plus 15 April 2024 15 April 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर की मशहूर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Next Article डेमोक्रेटिक आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब जिला जालंधर द्वारा वर्करों की रिटायरमेंट उम्र 58 साल करने के विरोध में रोष प्रदर्शन 19 अप्रैल को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?