चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना और जालंधर के लोकसभा प्रत्याशी का नाम ऐलान करेंगे। मान ने फेसबुक पर 5 दिन पहले जानकारी सांझा की थी। उसमें लिखा था कि जालंधर और लुधियाना सीटों के उम्मीदवारों का 16 अप्रैल को ऐलान किया जाएगा ।
मान की इस पोस्ट के बाद पंजाब भर के लोगों का निगाहे लुधियाना और जालंधर सीट के उम्मीदवारी पर टिकी है। लुधियाना से हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी और हबाब ग्रेवाल का नाम सामने आ रहा है। टिकट घोषित होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी को उनके वर्कर बधाइयां देते रहे।
लुधियाना में चौधरी मदन लाल बग्गा व गुरप्रीत गोगी का नाम पिछले दिनों चर्चा में रहा है। इस बार पार्टी के संभावित दावेदारों में जस्सी खंगूड़ा, अहबाब ग्रेवाल, डॉ.एमएस कंग, शरणपाल सिंह मक्कड़, अमनदीप सिंह मोही, सांसद संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में रहा है।
लुधियाना में चौधरी मदन लाल बग्गा व गुरप्रीत गोगी का नाम पिछले दिनों चर्चा में रहा है। इस बार पार्टी के संभावित दावेदारों में जस्सी खंगूड़ा, अहबाब ग्रेवाल, डॉ.एमएस कंग, शरणपाल सिंह मक्कड़, अमनदीप सिंह मोही, सांसद संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में रहा है।
पार्टी के अंदरुनी दावेदारों ही नहीं बल्कि बीच में जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी।
उधर, अशोक पराशर पप्पी के समर्थकों ने घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर पप्पी की उम्मीदवारी को लेकर बधाई संदेश डालने शुरू कर दिए। हालांकि जब अशोक पराशर पप्पी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे टिकट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सामने कोई दावेदारी पेश नहीं की। पार्टी कोई जिम्मेदारी या सम्मान देती है तो उसे तनदेही से निभाउंगा।
4804 मतों से विधानसभा में जीते थे पराशर
पराशर का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ। पूरा परिवार कांग्रेसी रहा है। पराशर दो बार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके है। इसके अलावा विधान सभा में हलका साउथ से कांग्रेस के उम्मीदवार थे जो लोक इंसाफ पार्टी के बलविंदर सिंह बैंस से हार गए थे।
पराशर 2022 में आम आदमी पार्टी ने शामिल हो गए। आप ने पप्पी को हलका सेंट्रल से टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया। पराशर हलका सेंट्रल से 4804 मतों से विजय रहे।
2012 में की अहबाब की राजनीति में एंट्री
अहबाब ग्रेवाल ने 2012 में आम आदमी पार्टी में एंट्री की। 2014 में अहबाब आप पार्टी के लुधियाना जिला प्रधान रहे है। 2017 में हलका पश्चिमी से पार्टी ने उन्हें विधान सभा उम्मीदवार के रूप में उतारा था लेकिन वह हार गए थे। बातचीत करते हुए अहबाब ग्रेवाल ने कहा कि अब वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसके साथ है।