जालंधर (दीपक पंडित) लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, सूत्रों से मिली खबर अनुसार बिट्टू जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।
AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/JKR37IP0tF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024