जालंधर,20 अप्रैल (दीपक पंडित) पंजाब में कांग्रेस और आप को लोकसभा चुनाव के दौरान झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ साथ आप नेताओं का दूसरे दलों में जाना लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार सुशील रिंकू की अगवाई में कई कांग्रेस और आप नेता बीजेपी में शामिल हो सकते है।
बता दे की जालंधर से चन्नी को टिकट दे दिए जाने के बाद जालंधर उपचुनाव में पार्टी की प्रत्याशी रही स्वर्गीय संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है।
वही हिमाचल के सह प्रभारी और जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में BJP मुख्यालय पर भाजपा जॉइन की है।