जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान पंजाब में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आज 25 अप्रैल से 5 दिनों का तूफानी चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान आज पहले चरण का चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं जिसके तहत वह सभी 13 सीटों पर जाएंगे उसके उपरांत दूसरे चरण में मुख्यमंत्री गुजरात व दिल्ली का चुनावी दौरा करेंगे जिसमें वह कंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार सियासी हमले करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली से सीधे सुबह अमृतसर पहुंचेंगे जहां वह ‘आप” उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वह गुरदासपुर का चुनावी दौरा करेंगे। 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह श्री खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और दोपहर बाद वह जालंधर में ‘आप” के वालंटियर्स को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर आप उम्मीदवार पवन टीनू और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

