By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: विदेश भेजने से जुड़ा मामला: पंजाबी सिंगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > विदेश भेजने से जुड़ा मामला: पंजाबी सिंगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Jalandhar

विदेश भेजने से जुड़ा मामला: पंजाबी सिंगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2024/09/13 at 4:25 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर से संबंध रखने वाला पंजाबी सिंगर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पंजाबी सिंगर की पहचान फतेहजीत सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने फतेहजीत को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता था। फतेहजीत का एक साथ पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

बता दें कि फतेहजीत सिंह पहली बार 4 साल पहले अपने गाने सुरमा को लेकर चर्चा में आए थे। उक्त गाना उनका पंजाब के लोगों ने काफी पसंद किया था। उनका लेटैस्ट ट्रैक परांदा कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है।

एक बयान में IGI की DCP उषा रंगनानी ने कहा- पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। सिंगर कई देशों में होने वाले शो का हिस्सा रहा है। आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। DCP ने बताया कि सुल्तान सिंह के संपर्क में आने के बाद आरोपी सिंगर ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोची। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे।

DCP ने आगे बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था। आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे।

पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह।

जानकारी के अनुसार सिंगर ने 50 लाख में एक व्यक्ति अमेरिका डंकी लगवा कर विदेश भेजना था। गायक के साथी सुलतान सिंह ने एडवांस के तौर पर करीब 10 लाख रुपए लिए थे। जिसमें से 4 लाख रुपए सिंगर का कमीशन था। अमेरिका पहुंचने के बाद बाकी के 40 लाख रुपए देने का वादा भी किया गया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह की सहायता से सिंगर और उसके साथियों ने उक्त व्यक्ति को अमेरिका भेजने के 5 प्रयास किए। अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन सारी फेल हो गई।

आरोपी ने कजाकिस्तान के रास्ते व्यक्ति को अमेरिका भेजने का प्रयास किया। लेकिन वहां के अधिकारियों को इसका पता चल गया। जहां से उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस फतेहजीत सिंह के बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि सिंगर इस तरह के दूसरे मामलों में शामिल था या नहीं।

The Punjab Plus 13 September 2024 13 September 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM मान ने CM केजरीवाल को जमानत मिलने पर जाहिर की खुशी, कहा- ‘आखिर सत्य की हुई जीत’
Next Article पिता-बेटी का रिश्ता तार-तार: 7 साल तक रेप करता रहा बाप, देता जान से मारने की धमकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?