जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के जालंधर में सगे पिता और बेटी के रिश्ते को तार तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी सगी 19 साल की बेटी से करीब 7 साल तक लगातार रेप किया। जब पानी बच्ची के सिर से ऊपर चला गया तो उसने सारे मामले की जानकारी अपनी मां को दी।
जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने 19 साल की बच्ची के पिता को पुलिस ने कल यानी शुक्रवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
पुलिस को दिए गए बयानों में जालंधर कैंट के मोहल्ला नंगर करार खां की रहने वाली बच्ची की मां ने कहा- उनकी करीब 21 साल पहले जालंधर कैंट के रहने वाले 42 साल के व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों की 19 साल की बेटी है, जोकि घर में हमारे साथ ही रहती थी।
बीते दिन बेटी ने बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ, मगर फिर जब मां को शक हुआ तो मामले की जानकारी तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में बिना देरी के एफआईआर दर्ज की। सबसे पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।