By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर का चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामला: हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर का चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामला: हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी
CrimeJalandhar

जालंधर का चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामला: हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी

The Punjab Plus
Last updated: 2024/09/14 at 10:57 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर के सुसाइड केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए थे। जिस पर कोर्ट ने मामले की पूरी जांच समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हाईकोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी को 31 दिसंबर तक मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। पूरा मामला 16 अगस्त 2021 का है।

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में कुछ बहस हो गई थी। मानवजीत और जश्नबीर एक लड़की परमिंदर कौर की तरफ से थाने गए थे। इस दौरान पुलिस ने लड़की के परिवार को थाने से बाहर निकाल दिया था। थोड़ी देर बाद पुलिस कर्मचारी भेजकर मानवजीत को अंदर बुलाया गया। इस दौरान मानवजीत के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसकी पगड़ी का अपमान कर उसे पीटा जा रहा था। पुलिसकर्मियों का कहना है कि मानवजीत ने महिला कांस्टेबल जगजीत कौर के साथ बदसलूकी की थी। जगजीत कौर की शिकायत पर अधिकारियों से बातचीत के बाद मानवजीत के खिलाफ हंगामा करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

बर्खास्त एसएचओ नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया था कि मानवजीत और जश्नबीर, जिन्हें बहुत अच्छे बच्चे के रूप में पेश किया जा रहा है, उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। समझौता होने के बाद दोनों भाई जेल से रिहा हो गए। दोनों भाई हिमालय मोटर्स कॉलोनी में लड़कियों को परेशान करते थे। इस दौरान उनका हिमालय मोटर्स के मालिक से झगड़ा हो गया था।

दोनों भाइयों और उनके दादा ने हिमालय मोटर्स के मालिक पर धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों भाइयों और उनके दादा के खिलाफ हत्या के प्रयास के अपराध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया।

The Punjab Plus 14 September 2024 14 September 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पिता-बेटी का रिश्ता तार-तार: 7 साल तक रेप करता रहा बाप, देता जान से मारने की धमकी
Next Article पीएम मोदी की रैली से पहले बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, मुठभेड़ जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?