By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा- नवजन्मा बच्चा जंगल में फेंका, पंजाबी दंपती गिरफ्तार: मां गंभीर हालत में अस्पताल आई तो डॉक्टरों को शक हुआ; पुलिस बुलाई तो राज खुला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > International > कनाडा- नवजन्मा बच्चा जंगल में फेंका, पंजाबी दंपती गिरफ्तार: मां गंभीर हालत में अस्पताल आई तो डॉक्टरों को शक हुआ; पुलिस बुलाई तो राज खुला
International

कनाडा- नवजन्मा बच्चा जंगल में फेंका, पंजाबी दंपती गिरफ्तार: मां गंभीर हालत में अस्पताल आई तो डॉक्टरों को शक हुआ; पुलिस बुलाई तो राज खुला

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/26 at 1:32 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

कनाडा (द पंजाब प्लस) कनाडा में जन्म के बाद बच्चा जंगल में मिली तो पुलिस ने पंजाबी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब बच्चे को जन्म देने के बाद महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों को पता चल गया कि बच्चा गायब है।

इसके बाद पुलिस ने जंगली क्षेत्र से बच्चे की लाश मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल आई महिला और उसके पति को पकड़ लिया। उनके खिलाफ बच्चे के शव को छिपाने, पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और मृत शरीर के अनादर के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे एक 23 साल की महिला गंभीर हालत में हैलिफैक्स एरिया के अस्पताल में लाई गई। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। मगर, बच्चा उसके साथ नहीं था। महिला की हालत काफी गंभीर थी। वह ये नहीं बता रही थी कि उसका बच्चा कहां गया।

 इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और फिर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और वॉलंटियर टीमों ने घर के आसपास और जंगल में सर्च अभियान चलाया था। रविवार दोपहर करीब 3:20 बजे हैलिफैक्स के बाहर ओल्ड कोच रोड के जंगली इलाके में नवजात शिशु का शव मिला। यह जगह शहर से थोड़ी दूर है।

इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां से नवजात बच्चे की मां रमनदीप कौर (26) और उसके पति सुखप्रीत सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों हैलिफैक्स के वेस्ट एंड, विलेट स्ट्रीट इलाके में रहते थे। सुखप्रीत सिंह को भी बच्चे का रिश्तेदार बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां रमनदीप कौर की हालत बेहद नाजुक है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस का साफ कहना है कि उसकी हालत किसी हिंसा से नहीं, बल्कि प्रसव के दौरान हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण बिगड़ी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बच्चा जीवित पैदा हुआ था या मृत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 पुलिस के मुताबिक सुखप्रीत सिंह व रमनदीप कौर ने शव को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शव को जंगल में फेंककर उसका अनादर किया गया। दंपती भारतीय मूल के पंजाबी कम्युनिटी से हैं। हालांकि वह पंजाब या देश में कहां के रहने वाले हैं, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

 कनाडा पुलिस के मुताबिक नोवा स्कोटिया मेडिकल एक्जामिनर सर्विस शिशु का पोस्टमार्टम कर रही है। इससे मौत का सही कारण और बच्चा पैदा होते समय जिंदा था या नहीं, यह पता चलेगा। पुलिस मां के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।

The Punjab Plus 26 May 2026 26 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग: AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; आप MLA बोले- BJP आर्मी स्कूल बस में वोटर लाई
Next Article पंजाब कांगेस प्रधान वडिंग की ऑडियो पर SC आयोग सख्त: SSP मुक्तसर को किया तलब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांगेस प्रधान वडिंग की ऑडियो पर SC आयोग सख्त: SSP मुक्तसर को किया तलब
Punjab
पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग: AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; आप MLA बोले- BJP आर्मी स्कूल बस में वोटर लाई
Punjab
जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Jalandhar
पंजाब निकाय चुनाव से पहले 50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:फाजिल्का में बॉर्डर फेंसिंग के पार 10 किलो हेरोइन जब्त; पाकिस्तान से आई थी खेप
Crime Punjab
अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग: पुलिस ने इलाका किया सील
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?