By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग: AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; आप MLA बोले- BJP आर्मी स्कूल बस में वोटर लाई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग: AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; आप MLA बोले- BJP आर्मी स्कूल बस में वोटर लाई
Punjab

पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग: AAP और कांग्रेस भिड़े, कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; आप MLA बोले- BJP आर्मी स्कूल बस में वोटर लाई

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/26 at 1:17 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 मोहाली (द पंजाब प्लस) पंजाब में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 12 बजे तक 31.6% वोटिंग हुई। वोटिंग EVM की जगह बैलेट पेपर से हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं।

वोटिंग के दौरान लुधियाना के रायकोट में AAP और कांग्रेस वर्करों में टकराव हो गया। इसमें कांग्रेस वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस का आरोप है कि AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने कांग्रेस उम्मदीवार के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। खन्ना में भी कांग्रेस और AAP वर्करों के बीच बहस हुई है।

फरीदकोट में AAP विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है।

यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्‌टी है। इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

The Punjab Plus 26 May 2026 26 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Next Article कनाडा- नवजन्मा बच्चा जंगल में फेंका, पंजाबी दंपती गिरफ्तार: मां गंभीर हालत में अस्पताल आई तो डॉक्टरों को शक हुआ; पुलिस बुलाई तो राज खुला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांगेस प्रधान वडिंग की ऑडियो पर SC आयोग सख्त: SSP मुक्तसर को किया तलब
Punjab
कनाडा- नवजन्मा बच्चा जंगल में फेंका, पंजाबी दंपती गिरफ्तार: मां गंभीर हालत में अस्पताल आई तो डॉक्टरों को शक हुआ; पुलिस बुलाई तो राज खुला
International
जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Jalandhar
पंजाब निकाय चुनाव से पहले 50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:फाजिल्का में बॉर्डर फेंसिंग के पार 10 किलो हेरोइन जब्त; पाकिस्तान से आई थी खेप
Crime Punjab
अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग: पुलिस ने इलाका किया सील
Crime Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?