By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Jalandhar

जालंधर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शनः केंद्र सरकार का पुतला फूंका

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/25 at 4:29 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में आज जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने देश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों के भीतर देश के हालात बद से बदतर और बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। महंगाई पर काबू पाने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
विधायक परगट सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयानों को याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही केंद्र सरकार को सचेत किया था। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी आम जनता को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी, लेकिन सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार ने जनता की इन गंभीर परेशानियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार का उदाहरण देते हुए परगट सिंह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें आज के मुकाबले इसी स्तर पर या इससे भी अधिक थीं। इसके बावजूद तत्कालीन मनमोहन सरकार ने आम लोगों पर इतना भारी बोझ नहीं पड़ने दिया और सब्सिडी देकर कीमतों को नियंत्रण में रखा।

11 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

उन्होंने आगे कहा कि आज स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। पिछले मात्र 11 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी की जा चुकी है और यह दमनकारी सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां लगातार भारी मुनाफा (प्रॉफिट) कमा रही हैं, फिर भी उनका घाटा पूरा करने का झूठा बहाना बनाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

केंद्र सरकार के साथ-साथ परगट सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान मंचों से चुटकुले सुनाने में तो बहुत माहिर हैं, लेकिन उन्हें पंजाब की बदहाल कानून-व्यवस्था दिखाई नहीं देती।

राज्य में रोजाना हत्या, लूटपाट और फिरौती जैसी संगीन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अब इन झूठे वादों और राजनीतिक जुमलों से सावधान रहना होगा।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल टैक्स वसूलने और तेल के रेट बढ़ाने का बहाना चाहिए। 11 दिनों में चार बार दाम बढ़ाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे आम आदमी के दर्द से कोई सरोकार नहीं है।

वहीं, विधायक बाबा हैनरी ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने महज कुछ ही समय में पूरे देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल पर आए दिन की जा रही बढ़ोतरी से न केवल ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है, बल्कि खाद्य पदार्थों से लेकर हर जरूरी चीज की कीमतें बढ़ गई हैं। महंगाई की इस भयानक मार से समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं बचा है।

The Punjab Plus 25 May 2026 25 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब निकाय चुनाव से पहले 50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:फाजिल्का में बॉर्डर फेंसिंग के पार 10 किलो हेरोइन जब्त; पाकिस्तान से आई थी खेप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब निकाय चुनाव से पहले 50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:फाजिल्का में बॉर्डर फेंसिंग के पार 10 किलो हेरोइन जब्त; पाकिस्तान से आई थी खेप
Crime Punjab
अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग: पुलिस ने इलाका किया सील
Crime Punjab
जालंधर में दिल दहला देने वाला मामला: कूकर मारकर दोस्त की हत्या: एक ही कमरे रहते थे दोनों
Crime Jalandhar
पंजाब में निकाय चुनाव कल, 36.72 लाख मतदाता डालेंगे वोट; पोलिंग बूथों के अंदर-बाहर लगेंगे CCTV
Punjab
घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?