जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से विवादों से घिरा हुआ कपल ने अब भारत छोड़ने का फैसला लिया है। चर्चा है कि कुल्हड़ पिज़्ज़ा दंपति सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (भारत) छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं। पिछले कुछ महीनों में दंपति को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।
मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे सहित यूके मूव होने जा रहा हैं। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।