चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) संयुक्त किसान मोर्चा आज (5 मार्च) से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएगा। इसके लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। अमृतसर में काफी संख्या में किसान जुटे हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील कर दिए हैं। चेकिंग के बाद वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। सरकारी बसों की भी चेकिंग की जा रही है।
किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं, लेकिन उन्हें अब तक चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने कई बडे़ किसान नेताओं को हिरासत में लेने के अलावा नजरबंद किया है।
किसान नेता जोगिदर सिंह उगराहां ने वीडियो जारी कर किसानों से कहा है कि कूच के दौरान जहां पुलिस रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। हमारा उद्देश्य टकराना नहीं है। पंजाब पुलिस ने हमें बदनाम करने की साजिश कर रखी है।