जालंधर (दीपक पंडित) नारी निकेतन ट्रस्ट में सीईओ नविता जोशी की देखरेख में दस दिवसिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में महिलाओ व लड़कियो को गीत, नृत्य, सिलाई, कढाई, बुनाई, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, पारम्परिक खेल, हस्तशिल्प, लेखन, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, नाटक आदि क्रियाकलाप प्रशिक्षक गीता शोरी व नवदीप कौर द्वारा सिखाए गए। कैम्प के प्रथम प्रात: योगाभ्यास के बाद अंताक्षरी और लूडो की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षक नवदीप कौर व गीता शोरी के मार्गदर्शन में 25 महिलाओ व लड़कियों ने भाग लिया।

नारी निकेतन ट्रस्ट में सीईओ नविता जोशी ने कैम्प के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महिलाओ के सर्वांगीण विकास के लिये पढाई के साथ-साथ सहगामी क्रियाकलाप भी अत्यंत आवश्यक है।समर कैंप का उद्देश्य महिलाओं में रचनात्मक सोच विकसित करना , विद्यार्थियों में टीमवर्क आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करना सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना ,ग्रीष्मावकाश में खेलकूद कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है।

