लुधियाना (द पंजाब प्लस) पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।
कुल 14 राउंड हैं, जिसमें से 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया।
काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स
- तीसरे राउंड में BJP कांग्रेस से आगे हो गई है। 2 राउंड में दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आशु अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। BJP के जीवन गुप्ता अब दूसरे नंबर पर हैं।
- AAP की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरा राउंड पूरा होने के बाद AAP की लीड 3060 हो गई है।
- दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 2482 वोट से आगे हैं।
- पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार संजीव को 1269 वोट की लीड मिली है। उन्हें 2895 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 1626, BJP के जीवन गुप्ता को 1177 और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन को 703 वोट मिले।
- BJP के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दुर्गा माता मंदिर में पूजा की।
- काउंटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका।

