लुधियाना (द पंजाब प्लस) लुधियाना पश्चिम सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लगातार बढ़त बनाई हुई है लेकिन भारत भूषण आशु बढ़त का आंकड़ा लगातार कम करते हुए दिखाई दे रहे है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। देखना यह होगा की कौन इस मुकाबले में बाजी मारता है?
लुधियाना वेस्ट के 13वें राउंड में वोटिंग्स की गिनती खत्म ही गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 33,044 वोटों के साथ आगे चल रहे है। वहीं, कांग्रेस के भारत भूषण आशु ने 22,968 हासिल किए। भाजपा के जीवन गुप्ता 18,510 के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
लुधियाना वेस्ट के 13वें राउंड में भी AAP सबसे आगे
संजीव अरोड़ा (AAP) : 33,044
भारत भूषण आशु (INC): 22,968
जीवन गुप्ता (BJP): 18,510
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 7,547

