जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से विवादों से घिरा हुआ कपल ने अब भारत छोड़कर यूके सेटल हो चुका है। वहां पर कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा टिकटॉक यूज करते हैं।
इस दौरान सहज अरोड़ा को टिकटॉक पर कुछ पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स द्वारा रोस्ट (मजाक उड़ाया) किया गया। इस पर सहज अरोड़ा ने जमकर भड़ास निकाली और उनके अतीत को बार बार खरोंचने पर अपने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया।
सहज अरोड़ा ने कहा- यूके में वह TikTok चलाते हैं। वह अब पुराने विवादों को पीछे छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी उन्हें उसी मुद्दे से जोड़कर निशाना बना रहे हैं। सहज का आरोप है कि कुछ लोग धर्म की आड़ में उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर बैठे लोग जिन्होंने दस्तार नहीं पहनी, वे सिख धर्म का इस्तेमाल कर उन्हें नीचा दिखा रहे हैं। सहज ने कहा कि 2 साल पहले के विवाद को बार-बार उठाया जा रहा है, जबकि उन्होंने तब भी संबंधित लड़कियों के चेहरे नहीं दिखाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो।
वह दावा करते हैं कि यह सब उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत स्तर पर बदनाम करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। यूके में भी उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल्स और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका इमिग्रेशन बिजनेस पार्टनर भी टारगेट हुआ, स्टूडियो ने भी उनके साथ गाना रिकॉर्ड करने से परहेज किया क्योंकि उन्हें धमकियां मिल रहीं हैं।