नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) बुधवार को विजिलेंस टीम ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस व विजिलेंस विभाग ने मिलकर अंजाम दिया। इसी बीच आप सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”AAP सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। हमारी सरकार ने पंजाब में नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के मंत्री अपनी गाड़ियों में नशा तस्करी करते थे। अपने घरों में तस्करों को रखते थे। किसी भी तस्कर और उसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

