नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। उनका स्पेसक्राफ्ट Axiom Mission 4 अब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक डॉक हो चुका है। यह पल न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए भी एक भावुक और प्रेरणादायक घटना बन गया है। शुभांशु अब 14 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। इस मिशन को नासा ने लाइव प्रसारित किया, जिसे लाखों भारतीयों ने उत्साह के साथ देखा।
41 साल पहले गए थे राकेश शर्मा
आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय नागरिक हैं। 41 साल पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। अब इतने वर्षों बाद भारत के एक और सपूत ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा फहराया है।

