By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिले में विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिले में विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की
Jalandhar

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिले में विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/01 at 4:28 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

काला संघिया ड्रेन में डेयरियों और सीवरेज वेस्ट के सीधे प्रवाह को रोकने पर जोर

 जालंधर (दीपक पंडित) अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह ने जिला पर्यावरण योजना के तहत जिले में की जा रही विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

जिला प्रशासकीय परिसर में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के साथ जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने काला संघिया ड्रेन में डेयरियों और सीवरेज के कचरे के सीधे प्रवाह को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने जालंधर नगर निगम, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को ड्रेन को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ऐसे गांवों के डिस्चार्ज प्वाइंटों की निगरानी करने के भी निर्देश दिए, जिनका पानी सीधे ड्रेन में गिरता है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, लेगेसी अपशिष्ट प्रबंधन, सेनेटरी लैंडफिल की परियोजनाओं में तेजी लाएं और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की अनुपालना पर भी जोर दिया तथा नगर निगम/काउंसिल अधिकारियों को प्रतिबंध निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान नए एसटीपी की स्थापना तथा मौजूदा एसटीपी की कारगुजारी का भी आकलन किया गया। इसके अलावा वरियाणा बायो माइनिंग प्रोजेक्ट तथा नगर निगम द्वारा ज्योति नगर, घाह मंडी तथा बर्लटन पार्क में स्थापित किए जा रहे एमआरएफ प्रोजेक्टों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगामी धान सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता विभाग के सहयोग से बड़े पैमाने पर जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए ताकि जीरो बर्निंग का लक्ष्य हासिल किया जा सके। बैठक के दौरान जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सीईओ संदीप कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी रणधीर सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

The Punjab Plus 1 July 2025 1 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर से मुंबई के लिए कल से शुरू होगी फ्लाइट:सिख संगत को मिलेगा फायदा, सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंचने में होगी आसानी
Next Article पंजाब के 65 लाख परिवारों के लिए Good News, सेहत मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?