जालंधर (दीपक पंडित) भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के कारण बीते दिनों बंद किए गए जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से आज से दोबारा उड़ानें शुरू हो जाएंगी। स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट को फिर से चालू करने का निर्णय लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्टार एयरलाइव के आदमपुर से चलने वाले विमान की कल यानी सोमवार से बुकिंग शुरू हो गई थी और ये विमान आज से चलना शुरू हो जाएगा। सोमवार को देर रात पाकिस्तान द्वारा कायराना हरकत करते हुए दोबारा से ड्रोन भेजे गए थे, मगर भारतीय सेना ने सभी ड्रोन्स को निरस्त्र कर दिया था।
बता दें कि भारत और पाक युद्ध के मद्देनजर करीब चार दिनों तक फ्लाइट बंद हुई थी। बता दें कि आदमपुर वायु सेना का भी मुख्य केंद्र है। जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा को देखते हुए उक्त एयरपोर्ट को बंद रखने के आदेश दिए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद मंगलवार यानी आज से दोबारा से एयरपोर्ट से फ्लाइटें उड़ान भरेंगी।

