By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 2 बच्चों का पिता: करंट लगने से मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 2 बच्चों का पिता: करंट लगने से मौत
Jalandhar

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 2 बच्चों का पिता: करंट लगने से मौत

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/27 at 3:52 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में आज घर की छत (लेंटर) डालते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती बावा खेल निवासी मनडोन के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब मनडोन अपने ठेकेदार के साथ एक मकान की छत की ढलाई के काम के लिए गया था। काम के दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, मनडोन मशीन को सेट करने के बाद तारों को हटाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनडोन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

ठेकेदार रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मकान मालिक को पहले ही सूचित किया था कि जहां से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं, वहां काम करना जोखिम भरा है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने तारें हटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुबह तक ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण मजदूरों को मजबूरी में काम शुरू करना पड़ा। ठेकेदार के अनुसार, तारों को रस्से से हटाने की कोशिश के दौरान ही मनडोन करंट की चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद विकास नामक व्यक्ति ने ठेकेदार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि छत के ऊपर से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थीं, तो ठेकेदार को काम शुरू ही नहीं करवाना चाहिए था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार को मौके पर मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह मजदूरों को छोड़कर चला गया था।

The Punjab Plus 27 June 2026 27 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आदमपुर के AAP हलका इंचार्ज भट्टी ‌BJP में शामिल: लड़े चुके हैं विधानसभा चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदमपुर के AAP हलका इंचार्ज भट्टी ‌BJP में शामिल: लड़े चुके हैं विधानसभा चुनाव
Jalandhar
अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक: अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री
Punjab
हिंदू साम्राज्य दिवस: हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक
Jalandhar
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश:4 आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद; विदेश से मिल रहे थे निर्देश
Crime Punjab
जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन: एक घंटे में दुकानदार मुकरा
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?