जालंधर (दीपक पंडित) आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और जालंधर जिले की 2022 में आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी जीत लाल भट्टी ने चंडीगढ में भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव आयोग के हलफनामों के अनुसार, स्नातक (प्रोफेशनल) डिग्री धारक भट्टी सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जनता से सीधे जुड़े रहते हैं।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बीजेपी दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है क्योंकि वह अपने कार्यकर्ताओं को महत्व और सम्मान देती है।
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं, जो पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी।

