By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक: अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक: अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री
Punjab

अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक: अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/27 at 12:56 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने से पहले आम आदमी पार्टी ने 28 जून यानी कल अमृतसर में एक विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को पेश होने के लिए पत्र भेजा गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई आधिकारिक पत्र नहीं भेजा गया है। इसके बावजूद उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बुलावा मिलता है, तो वे अवश्य उपस्थित होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के अधिकांश सिख विधायक धर्म से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी नए विवाद में नहीं पड़ना चाहते। फिलहाल पार्टी के अधिकतर नेताओं और विधायकों ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि माना जा रहा है कि वे अकाल तख्त साहिब के बुलावे का सम्मान करते हुए वहां पेश होने के पक्ष में हैं।

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होंगे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह ने भी कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों का सर्वोच्च धार्मिक स्थल है और वे एक विनम्र सिख के रूप में वहां उपस्थित होंगे।

अब सभी की नजर शनिवार को अमृतसर में होने वाली आम आदमी पार्टी की बैठक पर है, जहां इस महत्वपूर्ण धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे पर पार्टी अपनी रणनीति और आगे का रुख तय कर सकती है।

The Punjab Plus 27 June 2026 27 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हिंदू साम्राज्य दिवस: हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदू साम्राज्य दिवस: हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक
Jalandhar
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश:4 आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद; विदेश से मिल रहे थे निर्देश
Crime Punjab
जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन: एक घंटे में दुकानदार मुकरा
Jalandhar
जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े 3 आरोपी दबोचे: सोशल मीडिया के जरिए भेज रहे थे खुफिया जानकारी
Jalandhar
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस
India Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?