By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत: 17 से ज्यादा गंभीर; JCB से निकालीं लाशें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत: 17 से ज्यादा गंभीर; JCB से निकालीं लाशें
Punjab

पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत: 17 से ज्यादा गंभीर; JCB से निकालीं लाशें

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/07 at 1:51 PM
The Punjab Plus
Share
5 Min Read
SHARE

दसूहा-हाजीपुर (द पंजाब प्लस) होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह 10 बजे यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर ही पलट गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में कुल 39 यात्री सवार थे। मरने वालों में मां और बेटी भी शामिल हैं। जिनकी पहचान रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल के रूप में हुई है।

कार से टकराकर बस बेकाबू हुई और बीच सड़क पर पलट गई।             

यह हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सगरां के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद 7 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया। बस से घायलों और मृतकों को निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। DSP का कहना है कि जांच में जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चश्मदीदों के मुताबिक, यह बस दसूहा की ओर जा रही थी। जब बस अड्डा सगरां के पास पहुंची तो सिंगल रोड पर इसकी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। बस तेज रफ्तार में थी, इसलिए ड्राइवर इसे कंट्रोल नहीं कर सका और बस थोड़ी आगे जाकर बीच सड़क पर ही पलट गई।

बस के पलटते के साथ ही वह कई मीटर दूर तक वह सड़क पर फिसलती हुई चली गई। इसी के साथ बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार भी मच गई। बस के गिरने की आवाज तेज हुई थी, जिसे सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

लोगों ने बताया कि बस के अंदर से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। साथ ही लाशों को भी जेसीबी से खींचकर निकाला गया। बस के मलबे में कई लोग फंसे हुए थे। इस हादसे सी सूचना पुलिस को भी दी गई। वहीं, कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बस के अंदर से सवारियों को निकालने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैं घर से बाहर निकालकर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया। एक दम से आवाज आई, तो सवारियों को बचाने के लिए हम आगे बढ़े। बस के अंदर से महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनाई दे रही थीं। किसी तरह रोड पर पलटी हुई बस के अंदर घुसा गया और सवारियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। सवारियों की काफी बुरी हालत थी। कई लोगों की तो मौके पर मौत हो चुकी थी।

दसूहा सिविल अस्पताल के मौजूदा SMO डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि हमारे पास कई मरीज जख्मी हालत में पहुंचे हैं। हमारी टीमें सभी का इलाज कर रही हैं। प्राथमिक तौर पर जब मरीजों को लाया गया, तब 3 लोग मृत पाए गए थे। उसमें एक छोटा बच्चा भी था। साथ ही कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

क्राइम सीन पर पहुंचे दसूहा के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा- क्राइम सीन की अभी तक की जांच में पता चला है कि कार और बस का एक्सीडेंट हुआ है। प्राथमिक तौर पर जख्मी हुए लोगों को जेसीबी और लोगों की मदद से बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच में जो भी नए फैक्ट सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शुरूआती जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल, जांच कर रही है। घटना में बस का ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मृतकों की पहचान के लिए फिलहाल पुलिस कोशिश कर रही है। घायलों के परिवार वालों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

The Punjab Plus 7 July 2025 7 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article KEDARNATH YATRA 2025 : भारी बारिश ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की मुश्किलें, रोकी गई केदारनाथ यात्रा
Next Article जालंधर में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में 2 जख्मी; अमेरिका बैठे हैंडलर्स के लिए मांगते थे फिरौती, हथियार-नशा बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?