By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अकाली नेता के PA की हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > अकाली नेता के PA की हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार
Punjab

अकाली नेता के PA की हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/14 at 11:06 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

लुधियाना (द पंजाब प्लस)  शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के निजी सहायक कुलदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरबचन सिंह को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू पुलिस और लुधियाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। अब आरोपी को लुधियाना लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

घटना 26 जून की रात की है, जब कुलदीप सिंह अपने फार्महाउस से वोक्सवैगन कार में निकले थे। तभी स्विफ्ट कार में सवार कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया और धांधरा रोड स्थित मिसिंग लिंक-2 हाईवे पर घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ देखा गया कि कुलदीप को बीच सड़क पर घसीटकर तलवारों से हमला किया गया। इस दौरान कुलदीप सिंह मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन राह चलते लोग मूकदर्शक बने रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। आरोपी गुरबचन सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना सदर में पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। इस मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर लुधियाना जिला पुलिस की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें हत्या के पीछे के कारणों, अन्य शामिल आरोपियों और अब तक की जांच का विवरण साझा किया जाएगा। थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत लुधियाना लाकर रिमांड पर लिया गया है।

The Punjab Plus 14 July 2025 14 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में पहली बार 725 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती:21 जुलाई तक आवेदन, प्राइमरी-मास्टर कैडर में होंगे पद
Next Article आज होगी पंजाब कैबिनेट बैठक, बेअदबी मामले में विधेयक को मिल सकती है मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?