By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: CIA स्टाफ जालंधर-ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > CIA स्टाफ जालंधर-ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
Jalandhar

CIA स्टाफ जालंधर-ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/14 at 3:52 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए स्टाफ की टीम ने 260 ग्राम हेरोइन और एक अवैध हथियार के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जालंधर-ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि जांच अधीक्षक सरबजीत राय और उप पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। विशेष गश्त के दौरान थाना करतारपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों -हरिंदर सिंह उर्फ गामा और गुरदीप सिंह, दोनों निवासी गांव लखोराह, बटाला  को गिरफ्तार किया।

12 जुलाई 2025 को सीआईए स्टाफ की टीम जब करतारपुर में गश्त कर रही थी, तो उन्होंने बागवानी विभाग के निकट एक सफेद रंग की सैविल क्रूज़ कार (नंबर PB-07-BY-1553) संदिग्ध स्थिति में खड़ी देखी। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति ने घबराकर पास की घास में कुछ फेंका और भागने की कोशिश की, जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी लेकर मौके से निकलने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 160 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, 11 जिंदा कारतूस और वैध लाइसेंस बरामद किया गया। वहीं, घास में फेंके गए लिफाफे से अतिरिक्त 100 ग्राम हेरोइन भी मिली।

पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी हरिंदर सिंह उर्फ गामा एक पूर्व सैनिक है और ट्रक चालक के रूप में काम करता है, जबकि गुरदीप सिंह बटाला में स्टील वेल्डिंग की दुकान चलाता है। दोनों आरोपी तरनतारन क्षेत्र से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में ऊँचे दामों पर बेचने का काम करते थे।

आरोपियों के खिलाफ थाना करतारपुर में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 156, दिनांक 12-07-2025 को मामला दर्ज किया गया है। अदालत से दोनों आरोपियों का 12 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है, जिसके तहत उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी विर्क ने जानकारी दी कि आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क, संभावित सहयोगियों व सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही बरामद रिवॉल्वर के लाइसेंस को रद्द करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

The Punjab Plus 14 July 2025 14 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अविवाहित बालिग बेटियों को मिला अधिकार: हाईकोर्ट ने कहा-आत्मनिर्भर नहीं, तो माता-पिता से मांग सकती हैं भरण-पोषण, फैमली कोर्ट में कर सकेंगी दावा
Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब के सरकारी कॉलेजों में 1158 सहायक प्रोफेसरों की भर्तियां की रद्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?