चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया है। अभी यह सामने नहीं आया है कि कटारिया को क्या हुआ है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कटारिया गिरकर चोटिल हुए हैं। हालांकि राजभवन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

