By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन, 10 अगस्त को पीएम मोदी दिखाएंगे वचरुअल हरी झंडी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन, 10 अगस्त को पीएम मोदी दिखाएंगे वचरुअल हरी झंडी
Punjab

अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन, 10 अगस्त को पीएम मोदी दिखाएंगे वचरुअल हरी झंडी

The Punjab Plus
Last updated: 2025/08/05 at 10:27 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) अमृतसर-दिल्ली के बीच वंदेभारत एक्सप्रैस के चलने के डेढ़ साल बाद अब अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रैस चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन के 10 अगस्त रविवार को चलने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वचरुअल हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि अमृतसर में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि अधिकारिक तौर पर वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन चलने की किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार अमृतसर से कटड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन चलने का मैसेज फिरोजपुर डिवीजन के रेल अधिकारियों से होते अमृतसर के रेल अधिकारियों तक पहुंच चुका है। उनको इसकी तैयारियां भी शुरु करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा है। हालांकि स्थानीय अधिकारी इतने कम समय में सभी प्रबंध करने को लेकर सकते में हैं। ट्रेन पहले अमृतसर से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा के लिए चलेगी या श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से अमृतसर के लिए चलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अमृतसर से कटड़ा तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग काफी समय से चली आ रही है। सन 2016 में एक ए.सी. ट्रेन चलाई भी गई थी, लेकिन रेल अधिकारियों की सही नीति के न होने से उक्त ट्रेन बंद हो गई थी। अब काफी समय से दोनों शहरों के बीच वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रैस ट्रेन चलाने की मांग चली आ रही थी। जिस पर रेल मंत्रलय ने उक्त ट्रेन को हरी झंडी देने का फैसला किया है। इससे पहले 6 जनवरी 2024 को अमृतसर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन को चलाया गया था।

मौजूदा समय में अमृतसर से सप्ताह में एक दिन सोमवार की रात्रि को कटड़ा के लिए सीधी ट्रेन है। यह ट्रेन अहमदाबाद से चलकर अमृतसर होते हुए कटड़ा जाती है, जबकि मंगलवार को सायं वापस अमृतसर आती है। चूंकि अमृतसर आने वाले काफी टूरिस्ट माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं तथा अधिकतर श्रद्धालु वैष्णों देवी दरबार में माथा टेककर अमृतसर भी आते हैं। इनके लिए अभी तक उनके लिए रोजाना सीधी ट्रेन नहीं थी। वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन चलने से अमृतसर का कटड़ा तक सीधा रेल संपर्क होगा, जो टूरिस्टों व श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। एक रेल अधिकारी ने नाम न छापने पर बताया कि अमृतसर और कटड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने का मैसेज आ चुका है तथा इसके लिए तैयारियां भी शुरु हो रही हैं, लेकिन लिखित रुप से अभी तक कोई आदेश नहीं है।

The Punjab Plus 5 August 2025 5 August 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बल्र्टन पार्क स्पोर्ट्स हब निर्माण के लिए नहीं कटेगा एक भी पेड़, सभी 56 पेड़ होंगे ट्रांसप्लांट
Next Article फिर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल; 15 अगस्त को है जन्मदिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?