चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) स्वतंत्रता दिवस से पहले मोहाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, आतंकी गतिविधियों में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों अनुसार पकड़े गए आरोपी 15 आगस्त को बड़ी साजिश करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इनकी साजिश नाकाम कर दी है। वहीं आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए है। फिलहाल मोहाली पुलिस 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी।