चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के घर व व्यापारिक संस्थानों पर ED की रेड चल रही है। ED के अफसर 26 घंटे से संजीव अरोड़ा, उनके दो पार्टनरों व बेटे की फर्मों की जांच कर रहे हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर चल रही है।
छापेमारी के दौरान मंत्री अरोड़ा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी आवास, कंपनी के दफ्तरों और करीबियों के घरों को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई शेयर बाजार में इनसाइडर ट्रेडिंग और यूएई से भारत में संदिग्ध धन की राउंड-ट्रिपिंग से जुड़े मामले में की जा रही है।
केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें तैनात
संजीव अरोड़ा के लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित घर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें तैनात हैं और ईडी के अफसर अंदर कार्रवाई कर रहे हैं। घर में न तो किसी को आने दिया जा रहा है और न ही वहां से किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। ईडी की टीमें शुक्रवार सुबह 7 बजे उनके घर पहुंच गई थी। 26 घंटे से लगातार जांच चल रही है।

