By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > पंजाब में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
CrimePunjab

पंजाब में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/18 at 1:44 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस)  पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर में 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹450 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अमृतसर स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई में दो आरोपियों सरवन सिंह निवासी अवा गांव और शमशेर सिंह गांव इकतियारनगर को गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर जिले के गांव माहल के पास आरोपी ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।

DGP बोले- जल्द पूरे नेटवर्क को पकड़ेंगे

मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच तेजी से जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है।

पंजाब में चल रहा ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान’

बता दें कि पंजाब सरकार ने हाल ही में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का सेकेंड फेज लॉन्च किया था। हर जिले में इस अभियान के तहत रैलियां, जन जागरण जैसे कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों से कनेक्ट किया जा सके। सरकार का दावा है कि यह अभियान नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सरकार गांवों में बनाएगी पिंडां दे पहरेदार

ग्रामीण स्तर पर नशा रोकने के लिए सरकार अब गांवों के युवाओं को इस मुहिम से जोड़ रही है। युवाओं को पिंडां दे पहरेदार बना रही है, ताकि वो नशा करने वालों और बेचने वालों के बारे में पुलिस को सही जानकारी दे सकें। इसके लिए सरकार ने युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने की अपील की है।

The Punjab Plus 18 April 2026 18 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article AAP मंत्री के घर-व्यापारिक संस्थानों पर ED की रेड:26 घंटों से चल रही जांच, ब्लैक मनी को वाइट में बदलने का आरोप
Next Article जालंधर में आग का तांडव: रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी आग,दूर तक फैला धुआं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
India
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
Jalandhar
जालंधर में आग का तांडव: रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी आग,दूर तक फैला धुआं
Jalandhar
AAP मंत्री के घर-व्यापारिक संस्थानों पर ED की रेड:26 घंटों से चल रही जांच, ब्लैक मनी को वाइट में बदलने का आरोप
Punjab
कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी: शरणार्थी की मान्यता खत्म, 30 हजार स्टूडेंट्स को मिला नोटिस
India International
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?