जालंधर (दीपक पंडित) शहर के वेस्ट इलाके में काला सिंघा रोड के पास गांव कादियां में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सुबह गोदाम में आग लगी देखी, जिसे लोगों द्वारा बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन आग ने जल्दी ही विकराल रूप ले लिया। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने रोते-बिलखते बताया कि आग में उसका घर भी जल गया और सब कुछ राख हो गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद दमकल की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची, जिससे नुकसान ज्यादा हो गया।

