By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/18 at 2:18 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ए.पी.जे. स्कूल के सहयोग से आज ‘साइकिलोथान 4.0’ का आयोजन किया गया।

साइकिलोथान में लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने साइकिलोथान को ए.पी.जे. स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित स्वयं भी साइकिलोथान में हिस्सा लेते हुए लोगों से नशे के खिलाफ मजबूत जन आंदोलन बनाने का न्योता दिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है, जिसमें हर वर्ग के लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी लड़ाई लोगों के सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती। उन्होंने कहा कि लोगों को नशों की समस्या के खिलाफ एकजुट करने और खासकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता गतिविधियों के तहत यह प्रयास किया गया है, जिसे जालंधर वासियों ने भरपूर समर्थन देते हुए साबित कर दिया है कि लोग नशे के अभिशाप को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पंजाब सरकार के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जहां नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाया जा रहा है, ताकि पंजाब को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाया जा सके। इस प्रयास में सहयोग देने के लिए श्री वालिया ने ए.पी.जे. स्कूल और प्रिंसिपल डा. राजेश चंदेल की सराहना की। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल में मौजूद प्रतिभागियों और अन्य लोगों से नशे के खिलाफ लड़ने, नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने तथा नशों के खिलाफ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि साइकिलोथान में जालंधर के अलावा लुधियाना, होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऊर्जा से भरे यह युवा समाज के लिए प्रकाश स्तंभ बनेंगे और नशे के खिलाफ घर-घर संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब सरकार द्वारा जहां नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं जागरूकता गतिविधियां भी शुरू की गई हैं। इसके अलावा नशे की दलदल में फंसे मरीजों को बाहर निकालने के लिए नशा छुड़ाने के केंद्रों में मुफ्त इलाज भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

The Punjab Plus 18 April 2026 18 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में आग का तांडव: रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी आग,दूर तक फैला धुआं
Next Article PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
India
जालंधर में आग का तांडव: रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी आग,दूर तक फैला धुआं
Jalandhar
पंजाब में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी: 64 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
Crime Punjab
AAP मंत्री के घर-व्यापारिक संस्थानों पर ED की रेड:26 घंटों से चल रही जांच, ब्लैक मनी को वाइट में बदलने का आरोप
Punjab
कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी: शरणार्थी की मान्यता खत्म, 30 हजार स्टूडेंट्स को मिला नोटिस
India International
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?