27 अप्रैल को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन साैंपने का राष्ट्रोदय संगठन ने किया आह्वान
जालंधर (द पंजाब प्लस) राष्ट्रोदय संगठन के पंजाब प्रमुख दीपक शर्मा ने कहा कि गाै सम्मान आह्वान अभियान को हमें पूरे देश में चलाना है और 27 अप्रैल को गाैभक्तों को अपने-अपने स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र देने चाहिएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समेत समस्त प्रदेश सरकारों से आग्रह है कि गाैसेवा, गाै सुरक्षा और गाै सम्मान का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गौ-हत्या को पूरी तरह समाप्त करे और गोवंश की रक्षा के लिए सख्त कानून लागू करे। सनातन धर्म में गाय को पोषण देने वाली ‘धेनु’ (मां) के रूप में पूजा जाता है, जो पालन-पोषण और पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता, और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा।

