By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: बिचौलियों की मनमानी खत्म: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > बिचौलियों की मनमानी खत्म: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें
Punjab

बिचौलियों की मनमानी खत्म: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/24 at 12:06 PM
The Punjab Plus
Share
1 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों के वितरण में एक बड़ा सुधार किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) से संबंधित निजी स्कूलों में पढ़ रहे पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किताबों की सप्लाई सीधे तौर पर बोर्ड द्वारा की जाएगी।

इस पहल से न केवल अधिकृत एजेंसियों और किताबें बेचने वाली दुकानों की एकाधिकार व्यवस्था खत्म होगी, बल्कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

नए सुधार की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह निर्णय पारदर्शिता को बेहतर बनाने, परिवारों का खर्च कम करने और बिचौलियों पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ पाठ्य-पुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूल सख्ती से यह सुनिश्चित करेंगे कि पुस्तकों के लिए छपी हुई कीमत से अधिक पैसा न लिया जाए। यह केवल पुस्तकों के वितरण की सुविधा होगी, न कि राजस्व जुटाने का माध्यम।

इससे निजी स्कूलों के दस लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 प्रतिशत छूट, जो पहले पुस्तक बेचने वालों को मिलती थी, अब सीधे तौर पर विद्यार्थियों को मिलेगी।

The Punjab Plus 24 April 2026 24 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में आज छाएगा अंधेरा : 15 मिनट किया जाएगा ब्लैकआउट; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में आज छाएगा अंधेरा : 15 मिनट किया जाएगा ब्लैकआउट; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी
Punjab
जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार
Jalandhar
जालंधर प्रशासन का बड़ा फैसला: औद्योगिक नीति के तहत 1.85 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को दी मंजूरी
Jalandhar
जालंधर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ प्रदर्शन: लोगों ने घेरा थाना ; नौ दिन में 10 तोला सोना और 7 भैंस चोरी, अल्टीमेटम दिया
Jalandhar
पुलिस-एक्साइज विभाग की जॉइंट रेड: घर से 50 पेटी व्हिस्की मिली,तस्कर गिरफ्तार
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?