By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में आज छाएगा अंधेरा : 15 मिनट किया जाएगा ब्लैकआउट; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में आज छाएगा अंधेरा : 15 मिनट किया जाएगा ब्लैकआउट; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी
Punjab

पंजाब में आज छाएगा अंधेरा : 15 मिनट किया जाएगा ब्लैकआउट; युद्ध के वक्त बचाव की मॉक ड्रिल होगी

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/24 at 11:25 AM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

 द पंजाब प्लस/ पंजाब में आज 15 मिनट के लिए अंधेरा छाएगा। इसके लिए हर जिले में रात 8 से 8.15 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट यानी घर की सभी लाइटें बंद करने के लिए सायरन बजाया जाएगा। युद्ध जैसे इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए ये मॉक ड्रिल कराई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर लोगों को राहत पहुंचाने का भी अभ्यास किया जाएगा।

ब्लैकआउट के दौरान जनरेटर-इनवर्टर और टॉर्च के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। पावरकॉम की तरफ से प्रमुख बाजारों, सरकारी भवनों और आवासीय कॉलोनियों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। मॉक ड्रिल के लास्ट में 2 मिनट तक लगातार सायरन बजेगा, जो “ऑल क्लियर” का संकेत होगा, जिसके बाद सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि लोग घबराएं नहीं। यह सिर्फ मॉक ड्रिल है, इसमें अपना पूरा सहयोग करें। इससे पहले पिछले साल मई महीने में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की थी। उस दौरान इसी तरह से ब्लैकआउट को लागू कराया गया था।

आज किस जिले के किस एरिया में ब्लैकआउट होगा

  • लुधियाना – लुधियाना में ब्लैकआउट शाम 8 से 8:15 बजे तक रहेगा। 7:55 बजे सायरन बजेगा। पीएयू, किचलू नगर और अग्रनगर डिवीजन के अधीन आने वाले इलाकों में ब्लैकआउट रहेगा। जिले में 12 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी।
  • अमृतसर – आज रात 8 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान रात 8 से 8:10 बजे तक (10 मिनट) रंजीत एवेन्यू में ब्लैकआउट रहेगा।
  • मोहाली – डीसी कोमल मित्तल के मुताबिक सेक्टर 76 स्थित जिला प्रशासनिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराई जाएगी। रात 8 से सवा 8 बजे के बीच ब्लैकआउट होगा।
  • पठानकोट – यहां रात 8 बजे ब्लैकआउट होगा। इससे पहले 7:58 बजे 2 मिनट का सायरन बजेगा। 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। इसके बाद 8:15 बजे फिर 2 मिनट का सायरन बजेगा, जिससे अभ्यास समाप्त होने का संकेत मिलेगा। ब्लैकआउट केवल नगर निगम के 50 वार्डों में लागू होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी।
  • तरनतारन – डीसी राहुल के अनुसार आज रात 8:00 बजे जिले में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। शुरुआत में 2 मिनट तक उतार-चढ़ाव वाला सायरन बजेगा। अभ्यास के दौरान कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद की जा सकती है। लोगों से घबराने की बजाय सहयोग करने की अपील की गई है।
  • फाजिल्का – फाजिल्का में भी रात 8 बजे ब्लैकआउट होगा। फाजिल्का पाकिस्तान से सटा हुआ जिला है, इसलिए यहां ज्यादा एहतियात बरती जाएगी। लोगों को गैर जरूरी लाइटें बंद करने को कहा गया है।
  • बठिंडा – डीसी राजेश धीमान के अनुसार, बठिंडा में रात 8 बजे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल शुरू होगी। सायरन के साथ ही पुडा मार्केट और 100 फीट रोड जैसे चिन्हित क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया जाएगा। करीब 15 मिनट की इस ड्रिल में सर्च एंड रेस्क्यू, राहत कार्य और चिकित्सा सहायता का अभ्यास होगा। जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
  • फिरोजपुर – रात 8:00 बजे फिरोजपुर शहर, छावनी (कैंट) और सीमावर्ती संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल शुरू होगी। शुरुआत में 2 मिनट तक उतार-चढ़ाव वाला सायरन बजेगा, जो एयर रेड वार्निंग का संकेत होगा। इसके बाद लोगों को लाइटें बंद करनी होंगी और ब्लैकआउट लागू किया जाएगा।
The Punjab Plus 24 April 2026 24 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार
Next Article बिचौलियों की मनमानी खत्म: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिचौलियों की मनमानी खत्म: पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें
Punjab
जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार
Jalandhar
जालंधर प्रशासन का बड़ा फैसला: औद्योगिक नीति के तहत 1.85 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को दी मंजूरी
Jalandhar
जालंधर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ प्रदर्शन: लोगों ने घेरा थाना ; नौ दिन में 10 तोला सोना और 7 भैंस चोरी, अल्टीमेटम दिया
Jalandhar
पुलिस-एक्साइज विभाग की जॉइंट रेड: घर से 50 पेटी व्हिस्की मिली,तस्कर गिरफ्तार
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?