By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार
Jalandhar

जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की: 2 लुटेरे गिरफ्तार

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/23 at 10:51 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के आबादपुरा इलाके में एक व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे दो युवकों को राहगीरों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास से एक तेजधार हथियार (दातर) और बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा बरामद हुई है। राहगीरों की सतर्कता और पुलिस की मौजूदगी के कारण एक बड़ी वारदात होने से बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरू में उन्हें लगा कि शायद युवकों का एक्सीडेंट हुआ है क्योंकि वहां कुछ खून के निशान जैसा दिखा था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो मामला संदिग्ध निकला। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और लुटेरों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश उनसे माफी मांगने लगे और छोड़ने की गुहार लगाने लगे।

पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बिना नंबर वाली एक्टिवा बरामद हुई है। साथ ही उनके पास एक तेजधार दातर (हथियार) भी मिला, जिससे वे लोगों को डरा-धमका कर लूटते थे। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने इलाके में पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की है।

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (PCR) टीम मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर सही समय पर लोग न रुकते और पुलिस न आती, तो प्रवासी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादपुरा और आसपास के इलाकों में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में यहां रहने आए कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि माहौल इतना असुरक्षित हो गया है कि अब उन्हें यह इलाका छोड़ने तक का विचार करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

The Punjab Plus 23 April 2026 23 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर प्रशासन का बड़ा फैसला: औद्योगिक नीति के तहत 1.85 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को दी मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर प्रशासन का बड़ा फैसला: औद्योगिक नीति के तहत 1.85 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को दी मंजूरी
Jalandhar
जालंधर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ प्रदर्शन: लोगों ने घेरा थाना ; नौ दिन में 10 तोला सोना और 7 भैंस चोरी, अल्टीमेटम दिया
Jalandhar
पुलिस-एक्साइज विभाग की जॉइंट रेड: घर से 50 पेटी व्हिस्की मिली,तस्कर गिरफ्तार
Jalandhar
राकेश राठौर ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से की शिष्टाचार मुलाकात
Jalandhar
`गबरू पुत्त पंजाब दा` औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील
Entertainment International Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?