By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका
Jalandhar

जालंधर में बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/30 at 12:38 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग रहे लंबे बिजली कटों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बूटा मंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। जालंधर कैंट से अकाली दल के मुख्य सेवादार हरजाप सिंह संघा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने XEN दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अकाली दल ने चेतावनी दी कि यदि बिजली की आपूर्ति तुरंत नहीं सुधारी गई, तो यह जन आंदोलन और उग्र होगा।

प्रदर्शन के दौरान हरजाप सिंह संघा ने कहा कि पंजाब सरकार केवल जुमलेबाजी में माहिर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहती है। इन कटों के कारण न केवल घरेलू उपभोक्ता बल्कि छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी बेहद परेशान हैं।

संघा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान पहले से ही मंडियों में अपनी समस्याओं को लेकर बैठा है। अब बिजली की कमी ने खेती और सिंचाई के संकट को और बढ़ा दिया है। यही हाल औद्योगिक क्षेत्र (Industry) का है। बिजली न होने के कारण फैक्ट्रियां जनरेटर पर तेल फूंकने को मजबूर हैं, जिससे राज्य की आर्थिक तरक्की पर गहरा असर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर में मौजूद अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को यहीं रहकर जनता की सेवा करनी है। इसलिए वे सरकार के दबाव में आने के बजाय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उन्हें बिजली जैसी बुनियादी सुविधा मुहैया कराएं।

शिरोमणि अकाली दल ने साफ किया कि यह केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। यदि पंजाब के लोगों को उनका हक नहीं मिला और बिजली की सुचारू सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो पूरे राज्य में इसी तरह के धरने और प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे।

The Punjab Plus 30 April 2026 30 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अमृतसर में 6 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:दुबई से चल रहा था नेटवर्क
Next Article ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला
Crime Jalandhar Punjab
ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा
Punjab
अमृतसर में 6 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:दुबई से चल रहा था नेटवर्क
Crime Punjab
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया कॉसो आपरेशन: 200 पुलिस कर्मियों ने 19 इलाकों में दी दबिश
Jalandhar
गोल्डन टेंपल के नए मैनेजर मेजर सिंह नियुक्त: संभाला कार्यभार
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?