By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा
Punjab

ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा

The Punjab Plus
Last updated: 2026/04/30 at 1:04 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें 9 पंजाबी शामिल हैं। इन लोगों की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। इस दौरान उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, पंजाब सरकार की टीमें भी उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। उनके लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है, जिनमें एक टेंपो ट्रैवलर और कुछ गाड़ियां है।

इन जिलों के रहने वाले हैं लोग

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जो लोग डिपोर्ट किए गए हैं, वह जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं। सीएम भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के नियम तोड़े हैं, जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया है।

इन लोगों की पहचान जसवंत सिंह (34 वर्ष), अंग्रेज सिंह (32 वर्ष), सतिंदरजीत सिंह शेरगिल (31 वर्ष), गुरप्रीत सिंह संधू (30 वर्ष), जगजीत सिंह (35 वर्ष), जसप्रत सिंह (35 वर्ष), निर्मल सिंह (38 वर्ष), श्रुति शर्मा (35 वर्ष), रणजी सिंह (35 वर्ष), हरप्रीत सिंह (41 वर्ष) और गगनदीप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

अमेरिका ने एक साल पहले नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट कर दिया था। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लेकर अमृतसर में एयरफोर्स के एयरबेस पर उतरा था। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। इनके कुछ परिवार और 8-10 साल के बच्चे भी थे।

अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों का वेरिफिकेशन किया गया। यहां से इमिग्रेशन और कस्टम से क्लीयरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया था।

The Punjab Plus 30 April 2026 30 April 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका
Next Article जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला
Crime Jalandhar Punjab
जालंधर में बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका
Jalandhar
अमृतसर में 6 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:दुबई से चल रहा था नेटवर्क
Crime Punjab
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया कॉसो आपरेशन: 200 पुलिस कर्मियों ने 19 इलाकों में दी दबिश
Jalandhar
गोल्डन टेंपल के नए मैनेजर मेजर सिंह नियुक्त: संभाला कार्यभार
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?