जालंधर (दीपक पंडित) विश्व प्रसिद्ध दरबार बाबा मुराद शाह में साईं गुलाम शाह जी का 18वां सालाना दो दिवसीय उर्स (जोड़ मेला) 1 और 2 मई 2026 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी हाजिरी भरकर रूहानी महफिलों को खास रंग देंगे। उर्स के पहले दिन 1 मई, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे झंडे (छड़ी) की रस्म अदा की । इसके बाद रात 8 बजे कव्वाली की महफिल सजाई जाएगी, जिसमें करामत अली एंड पार्टी मलेरकोटला सहित अन्य कव्वाल अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। दूसरे दिन 2 मई, शनिवार को डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट के चेयरमैन और मशहूर गायक गुरदास मान विशेष रूप से हाजिरी लगाएंगे, जिससे समागम की रौनक और बढ़ेगी। इस मेले का आयोजन डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट, नकोदर और देश-विदेश से आने वाली संगतों के सहयोग से किया जा रहा है।
जालंधर देहाती पुलिस द्वारा मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाली संगतों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
ट्रैफिक डायवर्जन और रूट योजना:
-नूरमहल चौक से दरबार की ओर जाने वाली आम ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा जाएगा।
– शंकर चौक पर सख्त नाका रहेगा, जहां से केवल अनुमति प्राप्त वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।
– जालंधर की ओर से आने वाली ट्रैफिक को बाईपास के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।
-कपूरथला पुल के नीचे नाका लगाकर ट्रैफिक को बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा।
– मालड़ी गेट और हुसैनपुर रोड से आने वाली ट्रैफिक भी बाईपास की ओर भेजी जाएगी।
-संगत के लिए खास रास्ते (ग्रीन कॉरिडोर):
पुरानी सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल और अंबेडकर चौक से होते हुए विशेष रास्ते सीधे दरबार तक जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
हल्के वाहनों के लिए दरबार के पास अलग पार्किंग
भारी वाहनों के लिए नूरमहल साइड पर विशेष पार्किंग
वीआईपी वाहनों के लिए दरबार के नजदीक व्यवस्था
निकासी गेट और सामने वाले क्षेत्र में भी पार्किंग सुविधा

