By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में विदेशी गैंगस्टरों का गुर्गे गिरफ्तार: पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद, ट्राइसिटी में कई टारगेट्स पर थी नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > पंजाब में विदेशी गैंगस्टरों का गुर्गे गिरफ्तार: पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद, ट्राइसिटी में कई टारगेट्स पर थी नजर
CrimePunjab

पंजाब में विदेशी गैंगस्टरों का गुर्गे गिरफ्तार: पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद, ट्राइसिटी में कई टारगेट्स पर थी नजर

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/01 at 12:55 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली (SAS नगर) पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टरों के एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार, आरोपी को ट्राइसिटी क्षेत्र चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कई संभावित टारगेट दिए गए थे। इन टारगेट्स में आपराधिक वारदातों को अंजाम देना शामिल था, जिनकी प्लानिंग काफी समय से की जा रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हर गतिविधि के लिए अपने विदेशी आकाओं से निर्देश मिलते थे और वह उनके कहने पर इलाके की रेकी (जासूसी) भी कर रहा था। यह भी सामने आया है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए गए थे, ताकि वह तय समय पर वारदात को अंजाम दे सके।

हालांकि, पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे ट्राइसिटी क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटनाओं को टाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि आरोपी को नहीं पकड़ा जाता, तो वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था।

मामले में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध किसी मॉड्यूल से है या नहीं। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हैं। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग के तार किन-किन लोगों और स्थानों से जुड़े हुए हैं, उन्हें फंडिंग कहां से मिल रही है। हथियारों की सप्लाई कैसे हो रही है और अब तक किन-किन वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है या देने की योजना थी।

इसके अलावा, पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

The Punjab Plus 1 May 2026 1 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का मर्डर: ताबड़तोड़ मारीं गोलियां, कार में मिली लाश
Next Article बाबा मुराद शाह दरबार का जोड़ मेला शुरू, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाबा मुराद शाह दरबार का जोड़ मेला शुरू, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Jalandhar
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का मर्डर: ताबड़तोड़ मारीं गोलियां, कार में मिली लाश
Crime Punjab
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, शाम 6 बजे होगी शुरुआत; दर्शकों की सुविधा के लिए फैसला
Punjab
जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला
Crime Jalandhar Punjab
ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली: 5 घंटे तक हुई पूछताछ, पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल रिसीव करने पहुंचा
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?