By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक
JalandharPunjab

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/06 at 9:48 AM
The Punjab Plus
Share
5 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी।

इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा।

जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया।

एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसमें केवल टीन शेड को नुकसान पहुंचा है।

एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।

धमाके के बाद जलती स्कूटी, जांच करती टीम और जानकारी देती हुईं जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर।

धमाके के बाद सामने आई पोस्ट में ये बातें लिखीं…

पोस्ट में लिखा है- 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) हमले की जिम्मेदारी लेती है। हमले में 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता।

पोस्ट में आगे लिखा है- एक बार फिर KLA डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष धमाके का वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।

धमाके के बाद यह पोस्ट जारी किया गया है। हालांकि, भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

CP बोलीं- स्कूटी में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है। फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।

अमृतसर में टीन शेड ढहीं

वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसे लेकर SSP सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

अमृतसर बीएसएफ कैंप के बाहर धमाके की जगह को पीली पट्‌टी लगाकर सील किया गया है।
अमृतसर बीएसएफ कैंप के बाहर धमाके की जगह को पीली पट्‌टी लगाकर सील किया गया है।
The Punjab Plus 6 May 2026 6 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Next Article जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Jalandhar
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Jalandhar
जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन:BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप, सरकार का पुतला फूंका
Jalandhar
पंजाब के अध्यापकों के लिए सख्त चेतावनी, शिक्षा विभाग ने दी आखिरी तारीख
Punjab
मकसूदां चौक: नगर निगम का ‘ग्रीन कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट फेल, कूड़े और कंडम वाहनों का लगा अंबार
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?