By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Punjab

AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/07 at 4:45 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती बिजली खपत और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर (AC) के इस्तेमाल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक इमारतों और बड़े संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि AC का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे न रखा जाए। यानी सभी संस्थानों को AC को 24 डिग्री या उससे अधिक तापमान पर चलाना होगा।

ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य बिजली की मांग को कम करना, ऊर्जा की बचत करना और कार्बन उत्सर्जन घटाना है। साथ ही शहर को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से भी ऊर्जा संरक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

यह पहल इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत कार्यरत एनर्जी मैनेजमेंट सेल और स्टेट डिजिग्नेटेड एजेंसी द्वारा शुरू की गई है। यह दिशा-निर्देश ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 और भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानकों के अनुरूप जारी किए गए हैं।

किन संस्थानों पर लागू होंगे नियम

नई एडवाइजरी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों, बोर्डों और निगमों के अलावा एयरपोर्ट, होटल, शॉपिंग मॉल, कॉर्पोरेट दफ्तरों और अन्य बड़ी व्यावसायिक इमारतों पर भी लागू होगी।

प्रशासन ने संबंधित संस्थानों में AC संचालन और रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण के लिए विशेष टीमें भी नियुक्त की जाएंगी।

The Punjab Plus 7 May 2026 7 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
Next Article मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने को तैयार आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने को तैयार आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jalandhar
इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
India International
पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत
Jalandhar Punjab
जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Jalandhar
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?