By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
IndiaInternational

इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/07 at 3:26 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

द पंजाब प्लस/ कनाडा में भारतीयों विशेषकर पंजाबियों को बड़ी राहत मिली है। वर्क या स्टडी परमिट खत्म होने के बाद अब तुरंत वापस लौटने की जरूरत नहीं होगी। कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC ने नियमों में बदलाव करते हुए नया विकल्प दिया है।

पहले परमिट खत्म होने पर व्यक्ति को उसी कैटेगरी- वर्कर या स्टूडेंट के तौर पर ही स्टेटस बहाल कराना पड़ता था। नई नौकरी या नया कोर्स न होने की स्थिति में भारत लौटना मजबूरी बन जाता था।

अब ऐसे लोग 90 दिनों के भीतर ‘विजिटर रिकॉर्ड’ के लिए आवेदन कर कनाडा में कानूनी रूप से रह सकेंगे। हालांकि, स्टेटस बहाली की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें काम और पढ़ाई तुरंत बंद करनी होगी। IRCC ने साफ किया है कि 90 दिन की समय सीमा पार होने पर यह राहत नहीं मिलेगी और डिपोर्टेशन की कार्रवाई भी हो सकती है।

एक्सपर्ट से सवाल-जवाब में जानिए क्या नियम बदले…

कनाडा में ये नियम बनाए गए, जानिए…

  • वीजा खत्म होने पर तुरंत वापस आने की जरूरत नहीं: ईशू ट्रैविलिसियस के एमडी सुरेश धवन ने कहा कि पहले नियम था कि अगर आपका वर्क परमिट खत्म हुआ है, तो आपको वर्कर के तौर पर ही स्टेटस बहाल करना पड़ता था। स्टूडेंट थे तो स्टूडेंट के तौर पर स्टेटस बहाल करना पड़ता था। अगर नई जॉब या कोर्स नहीं है, तो वापस भारत आना पड़ता था। अब IRCC ने नया विकल्प दिया है। अगर आपका वर्क या स्टडी परमिट खत्म हो गया है, तो आप खुद को ‘विजिटर’ के रूप में रजिस्टर कर सकते हैं। यानी बिना नौकरी या पढ़ाई के भी आप कानूनी रूप से कनाडा में रुक सकेंगे।
  • 90 दिन वाला नियम: 90 दिन का नियम पहले भी था, लेकिन इस अवधित में स्टूडेंट व वर्कर अपने पुराने परमिट के विकल्प को ही चुन सकते थे। अब भी समय सीमा 90 दिन ही है, लेकिन इन 90 दिनों के भीतर ‘विजिटर रिकॉर्ड’ के लिए आवेदन कर अपना स्टेटस बचा सकते हैं। अगर स्टेटस खत्म हुए 91 दिन हो गए, तो IRCC का यह नियम काम नहीं करेगा और आपको डिपोर्ट किया जा सकता है।
  • स्टेटस बहाल होने तक काम या पढ़ाई बंद: IRCC ने साफ किया है कि परमिट खत्म होने के बाद जब आप बहाली के लिए आवेदन करेंगे, तो आप पुराने स्टेटस में नहीं रहेंगे। इसका मतलब है कि जब तक आपका नया परमिट या विजिटर रिकॉर्ड मंजूर नहीं हो जाता, तब तक आप काम या पढ़ाई नहीं कर सकते। आपको स्टेटस बहाल होने तक काम या पढ़ाई तुरंत बंद करनी होगी।
The Punjab Plus 7 May 2026 7 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत
Next Article AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने को तैयार आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jalandhar
AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Punjab
पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत
Jalandhar Punjab
जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Jalandhar
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?