By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत
JalandharPunjab

पंजाब ब्लास्ट: BJP ने CM को मानहानि नोटिस भेजा: मान बोले- ब्लास्ट भाजपा की एंट्री के संकेत

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/07 at 3:05 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

जालंधर में APJ स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकी

जालंधर (दीपक पंडित) अमृतसर में आर्मी कैंप और जालंधर में BSF के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर बम ब्लास्ट को लेकर पंजाब की राजनीति गर्माई हुई है। भाजपा ने CM भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा है। सीएम भगवंत मान ने कल (6 अप्रैल) कहा था कि यह धमाके BJP ने कराए हैं। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने यह नोटिस भेजा। उन्होंने सारे प्लेटफॉर्म से बयान हटा 7 दिन में माफी मांगने को कहा है।

तरुण चुघ ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कल का बयान बेहद अनुचित, बेतुका और आपराधिक मानसिकता से भरा था। अपराधियों को पकड़ने के बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। CM मान ने कहा था कि अमृतसर-जालंधर में छोटे-मोटे ब्लास्ट हुए हैं। चुनाव से पहले BJP हर स्टेट में ऐसे ब्लास्ट-दंगे कराती है।

जालंधर में गुरूवार को CM मान ने फिर कहा कि जालंधर अमृतसर में जो छोटे-मोटे ब्लास्ट हुए हैं वो बीजेपी की एंट्री के संकेत हैं। ये जहां भी जाते हैं वहां लड़ाई करवाते हैं। ये हिंदू सिख को लड़ाना चाहते हैं लेकिन हम नहीं लड़ते।

इसी बीच जालंधर में करीब 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद पहले APJ स्कूल को खाली करा दिया गया। BSF स्कूल के भी प्री प्राइमरी सेक्शन में 1 घंटा पहले छुट्टी कर दी गई। BSF हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार रात को बम ब्लास्ट हुआ था। धमकी भरी ई-मेल में CM भगवंत मान पर आत्मघाती कार हमले की धमकी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

बम धमकी के बाद APJ स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना मैसेज आया कि सिक्योरिटी रीजन है, इसलिए वह तुरंत अपने बच्चों को घर ले जाएं। कोई ड्यूटी पर था तो कोई अपने किसी पर्सनल काम पर, सब छोड़कर वह तुरंत बच्चों को लेने के लिए पहुंचे हैं। BSF हेडक्वार्टर और आर्मी कैंप में ब्लास्ट के बाद लोगों में ज्यादा डर है।

जालंधर की ADCP आकर्षि जैन ने कहा कि जालंधर के 5 से 6 स्कूलों को धमकी भरी मेल मिली है, पुलिस सभी स्कूलों में जांच कर रही है। अभी तक कहीं से कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस धमकी की टाइमिंग भी सीएम भगवंत मान से जोड़कर देखी जा रही है। CM आज अपनी शुकराना यात्रा के चलते जालंधर में भी थे।

 इस मामले में अब धमकी भरी ई-मेल की कॉपी सामने आई है। APJ स्कूल की तरफ से जालंधर पुलिस को सौंपी ई-मेल में लिखा है कि जालंधर के स्कूलों और कॉलेजों में बम धमाके करेंगे। स्कूलों में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट और कॉलेजों के लिए 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे। माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल-कालेज न भेजें।

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की यात्रा की शुकराना यात्रा अंतिम यात्रा होगी। उन पर आत्मघाती कार (IED) हमला करेंगे। रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं को भी निशाना बनाएंगे। ईमेल में दावा किया गया है कि ये हमले खालिस्तान के दुश्मनों और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने के लिए किए जाएंगे। इसमें जालंधर, अमृतसर, आदमपुर और फतेहगढ़ साहिब सहित पंजाब के कई शहरों का जिक्र है।

ई-मेल की ये कॉपी APJ स्कूल की तरफ से पुलिस को दी गई है।
The Punjab Plus 7 May 2026 7 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Next Article इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने को तैयार आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jalandhar
AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Punjab
इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
India International
जालंधर से आज CM मान शुरू करेंगे शुकराना यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची,रूट पर 24 घंटे तैनात रहेगी टीम
Jalandhar
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट :खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?