जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाके में जली स्कूटी के मालिक युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। युवक का कहना है कि धमका इतना जोर का था कि मुझे अभी भी एक कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा। एक टांग नहीं चल रही।
युवक ने बताया कि अगर घर से पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता। गुरप्रीत उर्फ कृष ने उन पलों की कहानी साझा करते हुए बताया कि उसे एक पार्सल रिसीव करने जाना था।
वह 8 बजे से 5 मिनट पहले ही स्कूटी पर था। वह मेल चेक कर रहा था कि किसका पार्सल है। इस बीच घर से फोन आ गया। वह फोन सुनते हुए स्कूटी से लगभग 100 मीटर दूर चला गया और तभी धमका हो गया। जैसे ही धमका हुआ तो वह बीएसएफ कैंपस की तरफ भागा, यहां बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। फर्स्ट एड देकर पूछताछ की। पुलिस ने भी सहयोग किया।
उधर धमाके के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का वीडियो का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉन सफाई देता दिख रहा है।
बता दें कि बुधवार रात 8 बजे के करीब फ्लिपकार्ट डिलिवरी बॉय की स्कूटी के पास ही धमका हुआ था। स्कूटी धमाके के साथ जल जाती है। बीएसएफ के हेडक्वार्टर के पास हुए इस धमाके की जांच पुलिस ने शुरू की तो पता चला की यहां आईईडी विस्फोट हुआ है। इस मामले में जालंधर के गढ़ा के रहने वाले गुरप्रीत उर्फ कृष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। धमाके की जांच अब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है।

