By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: Bengal New CM: आज लग सकती पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर, ये एक चेहरा सबसे टाॅप पर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > Bengal New CM: आज लग सकती पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर, ये एक चेहरा सबसे टाॅप पर
India

Bengal New CM: आज लग सकती पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर, ये एक चेहरा सबसे टाॅप पर

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/08 at 10:49 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है। पार्टी शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में अपने नेता का चुनाव करेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे।

अमित शाह की मौजूदगी में होगी बड़ी बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम 4:00 बजे कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बुलाई गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनकी निगरानी में ही विधायक दल के नेता (मुख्यमंत्री) का चयन किया जाएगा।

सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे
मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। सुवेंदु ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराकर अपनी ताकत साबित की है। इससे पहले 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में भी ममता बनर्जी को मात दी थी, जिसके चलते उन्हें इस जिम्मेदारी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इसके अलावा पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, 9 मई शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मनाई जाएगी। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

The Punjab Plus 8 May 2026 8 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर ब्लास्ट, हिरासत से छोड़ा गया युवक सहमा: फोन न आता तो मर जाता
Next Article जालंधर बीजेपी ने CM के खिलाफ दी शिकायत:सीपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, गेट खुलवाने के लिए धक्का-मुक्की की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर बीजेपी ने CM के खिलाफ दी शिकायत:सीपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, गेट खुलवाने के लिए धक्का-मुक्की की
Jalandhar
जालंधर ब्लास्ट, हिरासत से छोड़ा गया युवक सहमा: फोन न आता तो मर जाता
Jalandhar
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने को तैयार आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jalandhar
AC को लेकर नई एडवाइजरी जारी, 24 डिग्री से कम तापमान रखने पर लगी रोक
Punjab
इमिग्रेशन के नियम बदले: कनाडा में वीजा खत्म होने पर भी रुक सकेंगे पंजाबी,काम-पढ़ाई करनी होगी बंद
India International
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?