द पंजाब प्लस/ पंजाब में नगर काउंसिल और नगर निगम चुनाव को लेकर आज (11 मई) ऐलान होगा। पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस बुला ली है। आज दोपहर 3:30 बजे पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें वह सारी जानकारी मीडिया से शेयर करेंगे। इससे पहले अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
पंजाब में नौ नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों में चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जगह वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं और अपने-अपने ऑब्जर्वर तैनात कर दिए हैं।
इसके अलावा विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने इलाकों में अपने बैनर और पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। चुनावों को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी अलग-अलग जगहों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
चुनावों को लेकर पंजाब सरकार ने भले ही पूरी तैयारी कर रखी है, लेकिन यह चुनाव ऐसे समय में होने जा रहे हैं जब राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री को दो दिन पहले ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अभी तक उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार किसी मंत्री या अधिकारी को नहीं सौंपा गया है। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि सरकार इस विभाग की जिम्मेदारी किसे देती है

